संक्षिप्त खबरें:-
आगामी पुण्यतिथि कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्णय
बलियापुर: भागारामपुर स्थित हरि मंदिर प्रांगण में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक सुरेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिवंगत समाजसेवी राजू महतो की 22 वीं पुण्यतिथि पर 2 दिसंबर को राजू चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद स्व राज किशोर महतो की पुण्यतिथि पर 2 दिसंबर को बलियापुर में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि को भी सफल बनाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में विजय महतो, पंचानन महतो, अरुण महतो, बहादुर महतो, ओपीन महतो, राजकुमार सिंह, धनु राय, प्राण राय, हरिपद महतो आदि थे।
—————————————————
बीडीओ से की वार्ता
बलियापुर: जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त प्रगणक व पर्यवेक्षकों की क्षतिपूर्ति अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव स्वप्न कुमार महतो ने बीडीओ प्रभाष चंद्र दास से वार्ता की। बीडीओ ने इस संबंध में शीघ्र चिट्ठी जारी करने का आश्वासन दिया।