जन शिकायत का असर : गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर शान से लहराया तिरंगा, रेलवे ने शिकायतकर्ता सुनील खंडेलवाल को दी जानकारी

जन शिकायत का असर : गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर शान से लहराया तिरंगा, रेलवे ने शिकायतकर्ता सुनील खंडेलवाल को दी जानकारी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जन शिकायत पर पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने की मांग को लेकर की गई शिकायत पर पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल ने सकारात्मक कार्रवाई करते हुए स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटिया रोड गिरिडीह निवासी सुनील कुमार खंडेलवाल द्वारा 04 अक्टूबर को दर्ज शिकायत के जवाब में रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल की ओर से जारी पत्र संख्या WM/R/CPGRAMS, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा चुका है।

राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर तिरंगे की उपस्थिति नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को और सुदृढ़ करती है।

इस संबंध में सुनील कुमार खंडेलवाल ने रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करता रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top