वाटरफॉल कार्निवल डिज्नीलैंड में मनोरंजन का धमाल, वॉटरफॉल झरना और जीरो ग्रेविटी झूला बना आकर्षण का केंद्र

वाटरफॉल कार्निवल डिज्नीलैंड में मनोरंजन का धमाल, वॉटरफॉल झरना और जीरो ग्रेविटी झूला बना आकर्षण का केंद्र

डीजे न्यूज, धनबाद: हीरापुर स्थित जिला परिषद परिसर में वाटरफॉल कार्निवल डिज्नीलैंड का आयोजन जारी है। इसी संदर्भ में  आयोजक द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी गई की मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। खास तौर पर वॉटरफॉल झरना और जीरो ग्रेविटी झूला दर्शकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।
कार्निवल में चीन का मिक्सर झूला, जंपिंग हॉर्स बुल राइड, ब्रेक टावर झूला, नौका झूला और मिकी माउस सहित कई मनोरंजक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में लगे विभिन्न झूले लोगों को रोमांच और मनोरंजन का अनुभव करा रहे हैं।
मनोरंजन के साथ खरीदारी के लिए भी मेले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां हैंडीक्राफ्ट, खिलौने, किचन सामग्री, मैट, बच्चों के कपड़े, स्वादिष्ट व्यंजन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूते-चप्पल सहित विभिन्न उत्पादों के लगभग 80 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
वाटरफॉल कार्निवल डिज्नीलैंड प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। मेले में मनोरंजन, खरीदारी और खानपान की विविध सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रेस वार्ता में रंजीत शाह, पगड़ी बाबा, अजीत कुमार यादव और विप्लव चक्रवर्ती उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top