दुर्गा पूजा से पहले बोनस और बकाया भुगतान नहीं तो हड़ताल पर जाएंगे विद्युत मानव दिवस कर्मी – श्रम विभाग देगा विभाग को अंतिम पत्र

दुर्गा पूजा से पहले बोनस और बकाया भुगतान नहीं तो हड़ताल पर जाएंगे विद्युत मानव दिवस कर्मी – श्रम विभाग देगा विभाग को अंतिम पत्र

डीजे न्यूज, धनबाद : श्रम भवन धनबाद में मंगलवार को झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ एवं सहायक श्रमायुक्त धनबाद के बीच एक अहम वार्ता हुई, जो सफल रहा। सहायक श्रमायुक्त द्वारा संघ को बताया गया कि श्रम विभाग से एक अंतिम पत्र विभाग को दिया जायेगा, अगर उस पर बात नहीं होती है, तो विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस वार्ता में संघ द्वारा बताया गया कि अभी तक श्रमिकों का “बकाया वेतन, पेंशन की सुविधा, एवं पिछले वर्ष संवेदक के साथ हुए करारनामा पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है”। सभी मजदूर विभागीय उदासीनता से त्रस्त है। अगर सभी बकाया भुगतान एवं दुर्गापूजा के पहले “बोनस का भुगतान नहीं किया जाता है”, तो दुर्गापूजा से पहले हो सकता है कि श्रमिकों द्वारा हड़ताल की भी घोषणा की जा सकती है।

आज की वार्ता में एरिया बोर्ड अध्यक्ष तौफीक कुरैशी, उप महामंत्री (प्रदेश) दिलीप रवानी, प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज, संजय यादव, पप्पू कुमार, सह संगठन मंत्री बिहारी मंडल, वीरेन्द्र कुमार के साथ दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top