दो दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर, महिला समिति की पहल

Advertisements

दो दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर, महिला समिति की पहल
डीजे न्यूज, केंदुआ (धनबाद) : कुसुंडा क्षेत्र संस्कृति महिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मटकुरिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल एवं उपाध्यक्षा पूर्विता रमैया ने दो दिव्यांग व्यक्तियों धर्मेंद्र यादव और शंभू पासी को व्हीलचेयर प्रदान की।
कार्यक्रम में कुसुंडा एरिया संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा मीनल त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने के प्रयास की सराहना की गई।
मौके पर तूलिका भूषण, पुष्पा सिंह, सुनीता राम, नीता बाग, किरण सिंह, सुमन सिंह, नीतू कुमार, रीना कुमार, रेणु सिंह, नीलम पांडेय, नीलम सिंह, भास्वती कुंडु, अर्पणा शरण एवं वंदना सरकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति महिला समिति की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top