बोनस भुगतान को लेकर श्रमिकों की सुनवाई, विभाग से मांगी स्पष्ट जानकारी

Advertisements

बोनस भुगतान को लेकर श्रमिकों की सुनवाई, विभाग से मांगी स्पष्ट जानकारी

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के श्रमिकों के बोनस भुगतान से जुड़े मामले में शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त धनबाद के समक्ष सुनवाई हुई। इस दौरान झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ को ग्रामीण विकास संघ का समर्थन एवं सहयोग भी प्राप्त हुआ।

सुनवाई के दौरान सहायक श्रमायुक्त ने विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि से बोनस भुगतान से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी मांगी। हालांकि विभागीय प्रतिनिधि संतोषजनक एवं पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर सहायक श्रमायुक्त ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की।

सहायक श्रमायुक्त ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई में विभाग आवश्यक दस्तावेजों और न्यायसंगत तथ्यों के साथ उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि यदि विभाग की ओर से उचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो श्रमिक अपने आवेदन के साथ श्रम न्यायालय में अपनी बात रख सकेंगे।

वार्ता में शामिल प्रतिनिधिमंडल में झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज, उपमहामंत्री दिलीप रवानी, एरिया बोर्ड अध्यक्ष तौफीक कुरैशी, वीरेन्द्र कुमार, कौशलेंद्र मिश्रा, विजय, गुलाम नवी, मो. शकील, संजय, मो. सोनू, सागर कुमार, आसिफ, अर्जुन कुमार, दुर्गा प्रसाद, आसिफ अंसारी एवं पंकज कुमार शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top