पार्षद निसार आलम की अध्यक्षता में बनी खरिकाबाद पर्यावरण समिति

Advertisements

पार्षद निसार आलम की अध्यक्षता में बनी खरिकाबाद पर्यावरण समिति
डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 14 अंतर्गत ज्ञान विज्ञान समिति और असर संस्था के मार्गदर्शन में खरिकाबाद पर्यावरण समिति के संचालन के लिए बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड संख्या 14 के पार्षद निसार आलम और संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव भोला नाथ राम ने किया। इसमें पर्यावरण समिति के गठन उसका उद्वेश्य, शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पर्यावरण समिति में अध्यक्ष निसार आलम बनाए गए। वहीं आशा देवी, रविन्द्र कुमार राम, भोलानाथ राम, कैलाशपति मद्धेशिया, जयंती देवी, दिनेश धारी, बिंदु वर्णवाल, बिमल चंद्र प्रामाणिक, राजेश कुमार दास व मालती कुमारी विरुआ को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में पर्यावरण समिति क्या है, पर्यावरण समिति की भूमिका, समिति कार्य कैसे करेगी आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सत्यम झा ने कहा कि पर्यावरण समिति बनने से स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और उनकी समस्याएं सही स्तर तक पहुंच पाएगी। इससे खनन क्षेत्रों में प्रदूषण की निगरानी बेहतर होगी और प्रशासन और लोगों के बीच संवाद मजबूत होगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं। पर्यावरण समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण आगामी 5 जुलाई को दी जाएगी।
इस बैठक में मालती कुमारी विरुआ, आशा देवी, मीरा देवी, राजेश कुमार दास, रविन्द्र कुमार राम, विमल प्रमाणिक, जयंती देवी, दिनेश धारी, कमला देवी, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top