धनबाद रेल मंडल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस डीआरएम ने किया ध्वजारोहण

धनबाद रेल मंडल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डीआरएम ने किया ध्वजारोहण

डीजे न्यूज, धनबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के उद्यान में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने रेल सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण किया।
कलाकारों एवं स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  देश की आजादी एवं रक्षा से जुड़े जवानों के साहस एवं बलिदान से संबंधित नृत्य नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र सहित संगठन की अन्य सदस्याएं, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा ने स्काउट एवं गाईड डेन तथा जैक एण्ड जिल मोंटेशरी स्कूल में ध्वजारोहण किया गया एवं रेलवे अस्पताल में मरीजों के बीच उपहार वितरित किए गए ।

देश के नवनिर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका : डीआरएम

डीआरएम ने कहा कि देश के नवनिर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में, धनबाद मंडल क्षेत्र एवं देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
धनबाद मंडल अटूट प्रतिबद्धता के साथ समेकित प्रयासों से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधापूर्ण यात्रा तथा माल लदान हेतु निरंतर प्रयत्नशील है l
धनबाद मंडल ने इस वित्तीय वर्ष की इस अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की है। अप्रैल से जुलाई 2026 के मध्य 67 मिलियन टन माल लदान किया, जिससे 8,791 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हुआ। इस वर्ष जुलाई 2026 तक यात्री आय से 209 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष की 184 करोड़ रुपए की आय की तुलना में लगभग 14 % अधिक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुलाई 2026 तक, धनबाद मंडल द्वारा 1,15,120 (एक लाख पन्द्रह हज़ार एक सौ बीस) अनुपयुक्त वैगनों की मरम्मत लोडिंग के दौरान ही की गई, जिसके परिणामस्वरूप 1,985 अतिरिक्त रेक की लोडिंग एवं ढुलाई सुनिश्चित की जा सकी, जिससे लगभग 748 करोड़ रुपए का अतिरिक्त रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
जून 2026 को बनादाग–हजारीबाग टाउन खंड पर 5.2 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य तथा छिपादोहर–बरवाडीह–महुआमिलान खंड पर 15.6 किलोमीटर तीसरी लाइन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में सरमाटांड़ – पारसबाद – चौबे – हजारीबाग रोड – चिचाकी – चौधरीबांध –पारसनाथ – निमियाघाट के मध्य ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) प्रणाली तथा हजारीबाग रोड स्टेशन पर नवीन इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया।
छिपादोहर, बरवाडीह, महुआमिलान स्टेशनों के yard remodeling तथा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया l
पर्यावरण सुधारों एवं ऊर्जा संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 520 वर्ग मीटर भूमि में 37,600 पौधों का वृक्षारोपण किया जा चुका है।
डीआरएम ने यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निमियाघाट में उपरगामी पुल का विस्तार, कतरासगढ़ में 12 मीटर चौड़े उपरगामी पुल तथा चोपन स्टेशन में रैंप सहित उपरगामी पुल का निर्माण किया गया है।
गोमो स्टेशन पर 01 तथा पारसनाथ स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 1/2 तथा 5 पर 02 लिफ्ट स्थापित की गई हैं। धनबाद स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की स्थापना हेतु निविदा आवंटित की गई है। वहीं, बरकाकाना स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा RP (UP) एक्ट के तहत कुल 232 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, रेलवे एक्ट के तहत 23,028 (तेईस हज़ार अठाईस )असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹32,94,040/- (बत्तीस लाख चौरान्बे हज़ार चालीस रुपए) का जुर्माना वसूल किया गया।
ऑपरेशन “आहट” के अंतर्गत 30 मानव तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 93 नाबालिग लड़कों/लड़कियों, महिलाओं एवं वयस्कों को मानव तस्करी से मुक्त कराया गया।
ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत यात्रियों के सामान की चोरी एवं नशा खुरानी जैसे अपराधों में संलिप्त 114 अपराधियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन जीवन रक्षा” के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल(RPF) के जवानों द्वारा अब तक 41 यात्रियों के जीवन की रक्षा की गई है, जो उनकी सतर्कता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

डीआरएम ने कहा कि 44 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई।
कार्य के दौरान मृत्यु के 02 मामलों में आश्रितों को Railway Salary Package के तहत ₹1-1 करोड़ तथा 01 आंशिक रूप से दिव्यांग कर्मचारी को ₹20 लाख की सहायता प्रदान की गई।
बेहतर जलापूर्ति हेतु हजारीबाग टाउन, चरही एवं गोमो में 1,325 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया।
मंडल रेल अस्पताल, धनबाद के सभी वार्डों में सेंट्रल ए.सी. लगाने का कार्य पूरा किया गया है।
साथ ही नवीकरण के तहत नये मोड्यूलर ओ.टी. का निर्माण  कराया जा रहा है l साथ ही आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों का क्रय किया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद बच्चों को सामान्य शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।
WWO/DHN द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 29 सेवानिवृत्त होने वाले एवं 13 उत्कृष्ट सेवा करने वाली महिला रेलकर्मियों  को तथा मजदूर दिवस के अवसर पर  84 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जो संगठन की प्रेरक सामाजिक भूमिका को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के बीच निःशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण कर उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि महिला कल्याण संगठन द्वारा किए जा रहे ये जनहितैषी एवं समाजोपयोगी कार्य भविष्य में भी इसी भाव के साथ निरंतर जारी रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top