धनबाद में याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पुण्यतिथि पर लोगों ने किया नमन

धनबाद में याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पुण्यतिथि पर लोगों ने किया नमन

डीजे न्यूज, धनबाद : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोकनायक स्मारक समिति के तत्वावधान में गुरुवार को  बैंक मोड़, जेपी चौक, स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार और सिद्धांत देशहित में आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से समाज और देश को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने में युवाओं और छात्रों की भूमिका अहम है। युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, प्रो. एनके अंबष्ठ, केबी सहाय, जयकिशन, रतन चंद्र मानव, श्याम नंदलाल त्यागी, अरुण राय, जावेद अहमद, श्याम सुंदर स्वर्णकार, लाल वर्मा, विमल शर्मा, वासुदेव गोस्वामी, राकेश सहाय, वीरेंद्र ठाकुर, अरविंद सिन्हा, रवि भूषण श्रीवास्तव आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top