धनबाद के दिव्यान्शी सिंह राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप के लिए चयनित
डीजे न्यूज, धनबाद: 6-9 अगस्त तक जयपुर मे होनेवाले 42 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता मे धनबाद के दिव्यान्शी सिंह का धनबाद जिला से झारखंड तैराकी टीम मे चयन कर लिया गया है। वह ब्लू लगूँन मे प्रशिक्षण प्राप्त करती है।
इस प्रतियोगिता के लिए धनबाद जिला से एक ही तैराक का चयन किया गया है।
मालूम हो कि पिछले दिनों धनबाद जिला तैराकी प्रतियोगिता मे अपने ग्रुप मे 5 गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य तैराकी प्रतियोगिता मे धनबाद टीम मे अपना नाम सुरक्षित की थी। अब 24-26 जुलाई तक रांची मे हुए तैराकी प्रतियोगिता मे 1 गोल्ड तथा 2 सिल्वर मेडल प्राप्त कर झारखंड टीम मे अपना नाम सुरक्षित कर लिया।
धनबाद जिला तैराकी संघ के पूर्व अध्यक्ष ई. अजित कुमार ने बताया कि दिव्यान्शी सिंह एक अच्छी होनहार तैराक है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। उन्होने दिव्यान्शी को शुभकामनायें दी हैं और कहा कि धनबाद जिला के बच्चे तैराकी मे अच्छा प्रदर्शन करे, इसके लिए ब्लू लगूँन स्विम क्लब पहले भी प्रयासरत रहा है और आगे भी अच्छे तैराक को तैयार करता रहेगा।