विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सिजुआ में जागरूकता कार्यक्रम
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सिजुआ दुर्गा मंडप प्रांगण में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में टुंडी विधायक के प्रतिनिधि सह टाटा स्टील फाउंडेशन के सीसी मेंबर बसंत कुमार महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्तनपान हर बच्चे का अधिकार है।
माँ का पहला दूध यानी कोलोस्ट्रम बच्चे के लिए पहला टीका है।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि नवजात शिशु के लिए पहले 6 महीने तक सिर्फ माँ का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आशा कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर माताओं को स्तनपान के फायदे बताए। कार्यक्रम में 50 से अधिक गर्भवती और धात्री महिलाओं ने भाग लिया।