धड़कीटांड़ मेंं कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : गोविंदपुर–गिरिडीह मुख्य सड़क पर टुंडी थाना क्षेत्र के धड़कीटांड़ के समीप गुरुवार को कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा कोयला सड़क किनारे बिखर गया।
दुर्घटना में गोविंदपुर निवासी ट्रक चालक इस्लाम अंसारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची टुंडी पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया।
बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।