संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

योजनाओं के क्रियान्वयन व पारदर्शिता की हुई समीक्षा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर पश्चिम पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं के क्रियान्वयन, योजनाओं की पारदर्शिता की समीक्षा की गई । सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम योजनाओं का सही लाभ लोगों को मिल रहा या नहीं इसकी जानकारी ली गई । योजनाओं के लिए त्रुटि एवं शिकायत के लिए दिशा निर्देश दिया गया। योजनाओं में पारदर्शिता लाने, लोगों को जागरूक करने तथा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।
—————————————-
दो तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरुवार को मोको स्थित बड़ा तालाब एवं गुल्ली गढ़िया तालाब के जीणोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। उक्त तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य डीएमएफटी फंड से किया जाना है। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया  सुनीता मल्लिक, दिलीप गोप, दिलीप कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, काजल सरकार, प्रतिमा देवी, लक्ष्मी कुमारी, मिट्ठू देवी, चंदन कुमारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top