शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बिना किसी भी संस्था की प्रगति संभव नहीं : द्विवेन्दु त्रिपाठी

Advertisements

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बिना किसी भी संस्था की प्रगति संभव नहीं : द्विवेन्दु त्रिपाठी

मजदूर दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के कर्मी किए गए सम्मानित
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रंगामाटी में गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समूह ‘घ’ के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने उन्हें उपहार प्रदान किए और उनके कार्यों की सराहना की।
सम्मानित एवं उपस्थित कर्मचारियों में प्रमुख रूप से
काली नाथ हांसदा, जगत हांसदा, सुरज मुनी देवी, चमेली देवी, दुर्गा देवी, फुलचंद, पंकज महतो, संगीता देवी, शंकर कुमार राय, राजेंद्र मंडल, श्री राम सिंह, शंकर हाड़ी, सुरेश कुमार राम, अमरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार हाड़ी, मिंटू कुमार मंडल, भीम दास, साधना सिन्हा, कमलेश महतो तथा उत्तम बनर्जी शामिल थे।
प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के सुचारु संचालन में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी विद्यालय की नींव की तरह हैं, जिनके बिना किसी भी संस्था की प्रगति संभव नहीं है। इस अवसर पर राजेंद्र मंडल ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं सुरेश कुमार राम ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
शंकर कुमार राय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार का सम्मान मिलना हम सभी कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है। वर्षों से हम लोग निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते आ रहे हैं। आज का यह सम्मान हमारे मनोबल को और ऊँचा करता है तथा हमें आगे भी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”
शंकर कुमार ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है और वे आगे भी पूरी लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और सभी कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top