डीआरएम से मिले विधायक चंद्रदेव, सुरुंगा रेल क्रॉसिंग के पास आरओबी या आरयूबी निर्माण कराने की उठाई मांग
डीजे न्यूज, बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र से उनके कार्यालय में मिले। विधायक के साथ ग्रामीण भी थे। विधायक ने प्रधानखंटा- सिंदरी रेल लाइन की चल रहे दोहरीकरण कार्य के दौरान सुरुंगा पंचायत के लोगों को आने-जाने के लिए रास्ते की उत्पन्न समस्या से डीआरएम को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि डबल पटरी बिछाने के लिए किए जा रहे कार्य के दौरान सुरुंगा कुम्हार बस्ती के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। जिससे सुरुंगा, लेवाटाड़, कुसमाटांड़ समेत अगल-बगल के हजारों ग्रामीणों को सिंदरी आने-जाने के लिए रास्ते की समस्या उत्पन्न हो गई है । खासकर मरीजों का वाहन एवं छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतें हो गई है । विधायक ने सुरुंगा रेल क्रॉसिंग के पास तत्काल रेल अंडर ब्रिज या रेल ओवर ब्रिज निर्माण कराने की मांग की । इस दौरान डीआरएम ने बहुत जल्द मामले की जांच कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है। विधायक के साथ प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विजय रजक आदि थे।