केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, 10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ का किया ऐलान

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, 10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ का किया ऐलान

डीजे न्यूज,  धनबाद: रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को सीटू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान संगठन ने 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष आनंद महिपाल ने कहा कि आज का प्रदर्शन आगामी आंदोलन की एक झांकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक, विदेश और रोजगार नीतियां आम जनता और मजदूरों के हित में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कोयला उद्योग में एमडीओ व्यवस्था के तहत निजी कंपनियों को काम दिए जाने का भी विरोध किया।

महिपाल ने कहा कि मजदूर और किसान संयुक्त रूप से इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे तथा 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को व्यापक रूप से सफल बनाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top