चाय दुकान में सात हजार की चोरी, दुकान में लगाई आग
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के लाल बाजार में नन्टू दे की चाय दुकान मे रविवार देर रात करीब चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर नकदी सात हजार रुपये चुरा लिए। चोरी के बाद चोरों ने दुकान में आग भी लगा दी।
आग लगने से दुकान में रखे ब्रेड, बिस्कुट समेत अन्य सामान और वायरिंग जलकर नष्ट हो गई।आग की लपटो ने पास रखे एक फ्रिज को भी नुकसान पहुँचाया है । दुकानदार ने आगजनी व चोरी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
घटना की सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।