बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने की तैयारियां शुरू डीईओ ने जारी किया दिशा निर्देश

Advertisements

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने की तैयारियां शुरू

डीईओ ने जारी किया दिशा निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के द्वारा सत्र 2026 -27 में आठवीं, नौवीं, मैट्रिक एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।  विद्यालय के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं जिसमें  विद्यालयों का  मॉनिटरिंग करना एक महत्वपूर्ण भाग है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा  के आदेशानुसार शनिवार को जिला कार्यालय में गठित जिला शैक्षिक अनुसंधान इकाई के द्वारा तीन विद्यालयों का वीसी के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के  शुरुआत की गई।  इनमें +2उच्च विद्यालय कोला कुसमा, उच्च विद्यालय एलएनभीएम धनसार एवं उच्च विद्यालय लोवाडीह के शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया गया तथा विद्यालय में किए जा रहे गतिविधियों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन शिक्षक एवं  छात्र की उपस्थिति, उनके द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अटेंडेंस किया जाना, रेल की परीक्षा के कॉपियों की जांच की गई हैं अथवा नहीं, पाठ योजना की अद्यतन स्थिति, विद्यालय में घंटी लगाया जाता है अथवा नहीं, समय सारणी विद्यालय के वर्ग कक्षा की दीवारों या श्याम पाठ के समीप लगाया गया है अथवा नहीं, जे गुरुजी एप्प द्वारा जारी विच्छेडित पाठ्यक्रम का अनुपालन इत्यादि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। आने वाले समय में इन बिंदुओं पर प्रत्येक शनिवार को वीसी के माध्यम से अनुश्रवन की जाएगी एवं विद्यालयों को सुधारात्मक प्रयास करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। अनुपालन नहीं होने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकेगी। ऑनलाइन  वी सी कार्यक्रम समन्वयक शम्भू दत्त मिश्रा, एपीओ
एवं सदस्य सीनू मंडल, प्रखंड साधन सेवी  सोमनाथ प्रसाद, प्रखंड साधन सेवी तुषार क्रांति घोष, प्रखंड साधन सेवी के द्वारा लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top