बलियापुर की खबरें:

बलियापुर की खबरें:

झामुमो ने किया जनसंपर्क, प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

बलियापुर: झामुमो की ओर से गु्रुवार को मुकूंदा के हुचूकटांड़, बाउरी टोला आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। लोगों को एमएमडीआर विधेयक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसे झारखंड राज्य के खिलाफ बताया। इस विधेयक के विरुद्ध 7 सितंबर को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील लोगों से किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता युद्धेश्वर सिंह, जग्गू महतो, महावीर महतो, निर्मल रजवार, राजेंद्र किस्कू, हीरालाल गोराई, त्रिलोचन महतो, विजय महतो, पूजा कुमारी, अष्टमी देवी, काजल देवी समेत सैकड़ो थे।
————————————————-
ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बलियापुर: एसजीएम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर एस राधाकृष्णन की याद में ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच दर्जन छात्र छात्राओं ने भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों को 5 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
——————————————
सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित
बलियापुर: लायंस क्लब की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल में बताया कि समारोह के दौरान बलियापुर के सेवानिवृत्त शिक्षक हरिपद किस्कू को सम्मानित किया जाएगा।  बैठक में क्लब के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top