बलियापुर की खबरें:-
सीएचसी बलियापुर के नए चिकित्सा पदाधिकारी ने पदभार लिया
डीजे न्यूज, बलियापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शुभम चौधरी ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वे निरसा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी थे। योगदान के साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिचय प्राप्त किया।
——————————————-
जिला पर्यटन विभाग की टीम ने किया ऎतिहासिक देवस्थलों का निरीक्षण
बलियापुर: जिला पर्यटन विभाग की टीम ने शनिवार को शिवपुर के ऐतिहासिक बटेश्वर शिव मंदिर, प्रधानखंटा स्थित जियारी थान मंदिर, पहाड़पुर स्थित खेलाचंडी पूजा स्थल, बाघमारा स्थित लतौड़ी थान एवं बड़ादहा स्थित मोड़़ई थान देवस्थल का निरीक्षण किया। मालूम हो कि सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर क्षेत्र के इन ऐतिहासिक पूजा स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में परिवर्तित करने के लिए जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार को आवेदन दिया था। इसके बाद पर्यटन विभाग की ओर से निरीक्षण की कार्रवाई की गई । टीम में धनबाद डीएसओ उमेश लोहरा, पर्यटन विशेषज्ञ संतोष पटेल के साथ विधायक प्रतिनिधि आशुपति महतो आदि थे।
——————————————
निवर्तमान बीपीओ को दी गई विदाई
बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई। इस दौरान बलियापुर के निवर्तमान बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई । गुरु गोष्ठी में छात्रवृत्ति सत्यापन, एसएमसी पुनर्गठन, एफएलएन चैंपियनशिप,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थित आदि पर चर्चा किया गया। बैठक में बीपीओ हरि गोपाल प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, संदीप कुमार महतो, शंकर रवानी, हनुमान अख्तर आदि थे।
———————————————-
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की चाची का निधन
बलियापुर: भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की चाची 75 वर्षीय परवीन ग्रोवर का शनिवार को निधन हो गया। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां दम तोड़ दिया। वह विजय ग्रोवर की पत्नी थी। उन्होंने दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन से विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, धर्मजीत सिंह, आशीष मुखर्जी, विनय मुखर्जी, कुलदीप अग्रवाल, मिठू सरिया, विद्युत चक्रवर्ती, गुरचरण सिंह, विजय रवानी, विजय गोराई, आशीष चटर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, शैलेंद्र मंडल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
————————————————
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों में हर्ष
बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर बहुप्रतीक्षित आमटाल आंगनबाड़ी केंद्र से बेड़ा कोलियरी तक जाने वाली सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इससे आमटाल एवं अगल-बगल के ग्रामीणों में हर्ष है। उक्त पथ काफी जर्जर होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें होती थी। धनबाद -जोड़ाफाटक जाने के लिए लोगों मुख्य पथ है। उक्त सड़क के निर्माण हेतु टेक्निकल स्वीकृति के बाद प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। पथ का निर्माण डीएमएफटी फंड से करीब एक करोड़ के लागत से किया जाना है। वही बलियापुर में हाट बाजार के निर्माण हेतु योजना की स्वीकृति भी मिल गई है। हाट बाजार निर्माण का कार्य डीएमएफटी फंड से 84 लाख से भी अधिक राशि से किया जाना है।