बिरसा मुंडा शिशु निकेतन के विद्यार्थी हुए सम्मानित

Advertisements

बिरसा मुंडा शिशु निकेतन के विद्यार्थी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):  सालदाहा स्थित बिरसा मुंडा शिशु निकेतन में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मैट्रिक जैक बोर्ड (इंग्लिश मीडियम) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के सचिव मनसा राम मुर्मू, निदेशक सह-प्राचार्य धनंजय प्रसाद महतो एवं उप-प्राचार्य बरुण कुमार महतो ने राधिका कुमारी (92.40%), प्रतिमा कुमारी (84.20%) और धर्मराज यादव (81.20%) को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top