एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ झामुमो ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ झामुमो ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज,पूर्वी टुंडी, धनबाद : एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएमडीआर एक्ट के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून झारखंड के हित के लिए नहीं है। झामुमो इस काला कानून का विरोध पुरजोर तरीके से विरोध करती है। धरना प्रदर्शन के बाद झामुमो के प्रखंड कमिटी ने अंचलाधिकारी के नाम अंचल निरीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक के अनुज बसंत महतो, पूर्व जिप सदस्य सुनील कुमार मुर्मू, संदीप हांसदा,अजीत मिश्रा, ऐनुल अंसारी, मनोज महतो, दिनेश रजक, शत्रुघ्न मंडल, सुबोधन मुर्मू, प्रबोध मंडल, मथुर दास समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top