बलियापुर में सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी, दो की मौत

बलियापुर में सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी, दो की मौत

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदरी रोड पर व्यापार मंडल के पास शनिवार की देर रात दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जख्मियों में दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक बलियापुर से सिंदरी की ओर जा रहे थे। घटनास्थल के पास विपरीत दिशा से आ रही अन्य बाइक के साथ टक्कर हो गई । एक बाइक पर तीन युवक तथा दूसरे बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे । जख्मी पांचों को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को धनबाद रेफर कर दिया । बताया जाता है कि धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचने पर जांच के दौरान डॉक्टर ने दो जख्मियो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 30 वर्षीय बलियापुर के कृष्ण धीवर एवं दूसरे मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है । अन्य जख्मियों में आनंद धीवर, सोमनाथ धीवर तथा अन्य दो की पहचान नहीं हो पाई है। बलियापुर पुलिस जख्मी एवं मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top