बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

बिनोद बाबू की जीवनी पर वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बलियापुर: झारखंड आंदोलन के पुरोधा व झामुमो संस्थापक पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की जयंती के मद्देनजर शनिवार को बीबीएम कॉलेज में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
“पूर्व सांसद की जीवनी एवं वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बीबीएम कॉलेज के इंटर एवं डिग्री के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में मोनाली आचार्य प्रथम, सोनू कुमार महतो द्वितीय एवं रिया मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के तौर पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो, इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, प्रोफेसर वरुण सरकार आदि थे। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
—————————————————

झारखंडी संस्कृति का प्रतीक है करम पर्व

बलियापुर: पहाड़पुर शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को कला संस्कृतिक मंच की ओर से करम महोत्सव का आयोजन किया गया।  उद्घाटन उप प्रमुख आशा देवी ने किया। उन्होंने करमा पर्व को झारखंड की संस्कृति का प्रतीक बताया। झारखंड की भाषा संस्कृति के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर महिला एवं युवतियों ने सामूहिक रूप से करमा नृत्य गीत प्रस्तुत किया। प्रतिभागी करम टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, स्वप्न कुमार महतो, दिनेश महतो आदि थे।
—————————————————-
प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव 21 को

बलियापुर: झारखंड संस्कृतिक विकास मंच बलियापुर की ओर से 21 सितंबर को प्लस टू हाई स्कूल मैदान बलियापुर में प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव व जावा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को मंच के कार्यकर्ताओं में क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसकी जानकारी देते हुए मंच के बुधनलाल महतो ने बताया कि रखितपुर, बड़ादहा, रघुनाथपुर, बंदरचुंआ, निपनिया, कुसमाटांड़, परघा, प्रधानखंटा, दोलाबड़ आदि गांव में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। लोगों से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई। दौरे में दिगंबर महतो, प्रेम महतो, काशीनाथ मंडल, करण महतो, प्रदीप महतो आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top