बिजली-पानी की बदहाली पर गिरिडीह में भाजपा का हल्ला बोल

Advertisements

बिजली-पानी की बदहाली पर गिरिडीह में भाजपा का हल्ला बोल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भीषण गर्मी के बीच शहर में गहराते बिजली और पेयजल संकट को लेकर सोमवार को भाजपा ने गिरिडीह में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कोडरमा विधायक नीरा यादव, प्रदेश नेता सरोज सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर में बिजली और पानी की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में बिजली-पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार और प्रशासन समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर के कई वार्डों में अनियमित जलापूर्ति हो रही है और बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। नेताओं ने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है तथा केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि का सही उपयोग नहीं किया गया।

भाजपा नेताओं के अनुसार पार्टी 6 से 12 मई तक पूरे झारखंड में प्रमंडलवार आंदोलन चला रही है। गिरिडीह का प्रदर्शन भी उसी अभियान का हिस्सा था। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में भाजपा नेता सुरेश साव, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जलान, संदीप दंगाइच, मनोज सिंह, कामेश्वर पासवान, हरबिंदर सिंह बग्गा, सिंकू सिन्हा, मनोज संघई, यदुनंदन पाठक, अजय रंजन सिंह, सुरेश मंडल, रंजीत बरनवाल, संजीव सिंह, कुंदन सिंह, सिकंदर हेंब्रम, मनीष कुमार, महिला नेत्री शालिनी वैश्कियार, ऊषा कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, संगीता सेठ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top