
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा : चंद्रदेव महतो
शहीदों के संकल्प को किया याद, भाकपा (माले) सिन्दरी ने मनाया संकल्प दिवस
डीजे न्यूज, सिन्दरी(धनबाद) : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस पर भाकपा (माले) सिन्दरी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस मनाया। विधायक चन्द्रदेव महतो के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया, जो विरसा मैदान, शहरपुरा, रोहड़ावाध से होकर अमर क्लब परिसर पहुंचा। वहां क्रांतिकारी भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर लाल सलाम किया गया।
विधायक चन्द्रदेव महतो ने अपने संकल्प संदेश में भगत सिंह के अंतिम विचारों को दोहराते हुए कहा,
“मेरा नाम भारतीय क्रांति का प्रतीक बन चुका है और क्रांतिकारी आदर्शों ने मुझे बहुत ऊंचा उठा दिया, इतना कि जीवित रहते इससे ऊंचा मैं नहीं हो सकता।”
उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से वातावरण को क्रांतिकारी जोश से भर दिया। “भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का यह पैगाम – जारी रहेगा संग्राम”, “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारों से संकल्प दिवस की गूंज सुनाई दी।
उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ता
सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार, कृष्णा महतो, छोटन चटर्जी, डॉ. हेडलाल टुडू, सहदेव सिंह, विरिची महतो, अमर सिंह, दशरथ ठाकुर, विक्की पंडित, मधु दास, जितु सिंह, मदन प्रसाद, सुरेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा, आदित्य कुमार, अनिल सिंह, संजय राय, सुभाष हसदा, पूरन सिंह, प्रकाश महतो, प्रदीप महतो, बुला राय, गोपाल महतो, राकेश महतो, प्रेम बहादुर, मिथुन मंडल, संजय मलिक, गुरुपद, राजेश मुखर्जी, काशीनाथ राजवाड़, शुभम, अनिल चौधरी, निहाल।