टुंडी में उत्कृष्ट PDS विक्रेता सम्मानित

टुंडी में उत्कृष्ट PDS विक्रेता सम्मानित

प्रथम स्थान पर टुंडी व्यापार मंडल, द्वितीय स्थान पर राजाभीठा के जागृति स्वयं सहायता समूह एवं तृतीय स्थान पर भुसकी के अंजुमन स्वयं सहायता समूह ने अपनी जगह बनाई

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार, टुंडी में बीडीओ विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कार्यशाला-सह-उत्कृष्ट जनवितरण प्रणाली विक्रेता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनवितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

समय पर राशन वितरण, आधार सीडिंग और विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने वाले डीलरों का चयन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर टुंडी व्यापार मंडल, द्वितीय स्थान पर राजाभीठा के जागृति स्वयं सहायता समूह एवं तृतीय स्थान पर भुसकी के अंजुमन स्वयं सहायता समूह ने अपनी जगह बनाई।

विदित हो कि बीते दो दिन पहले जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विक्रेता कृष्णा कुमार पाल तथा मो. शमीम अंसारी, लछुरायडीह पंचायत को उपायुक्त महोदय द्वारा सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख मालती मरांडी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, टुंडी पणन पदाधिकारी आनंद कुशवाहा व बड़ी संख्या में पीडीएस डीलर उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top