भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, कमलेश्वर सिंह प्रमंडलीय सचिव निर्वाचित
डीजे न्यूज, धनबाद : प्रमंडलीय सचिव कमलेश्वर सिंह जी के निर्देशन में भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से वरिष्ठ पदों पर निम्नलिखित सदस्यों का चुनाव किया गया
प्रमंडलीय सचिव : कमलेश्वर सिंह
प्रमंडलीय अध्यक्ष : अशोक शर्मा
कोषाध्यक्ष : मो. मोबीन अंसारी
प्रमंडलीय उपाध्यक्ष : प्रकाश कुमार हेंब्रम
इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में जितेंद्र मंडल,
नारायण सिंह चौधरी, प्रभाष पांडेय, सुभाष कुंभार, विकास मोदी, सृष्टि मुर्मू, अंजलि हांसदा, कंचन कुमारी, सोनम परवीन, आरफात तबस्सुम आदि सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एसएस पोस्ट्स धनबाद रूपक कुमार सिन्हा, एएसपी सेंटर रितेश कुमार सिन्हा, एन. सरकार, आशुतोष कुमार दुबे, मनीष, आशीष मिश्रा, विशाल कुमार आदि भी शामिल होकर आयोजन को शानदार बनाया।