एसआईआर में त्रुटि सुधार को लेकर पंचायत स्तर पर माले कार्यकर्ता लोगों को करें मदद : चंद्रदेव महतो
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : भाकपा माले ने एसआईआर में त्रुटि सुधार को लेकर पंचायत स्तर पर दौरा करने का निर्णय लिया है। रविवार को रतनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव गोपाल महतो ने की। बैठक में तय हुआ कि प्रतिनिधिमंडल प्रत्येक पंचायत में जाकर लोगों को त्रुटि सुधार में मदद करेगा, ताकि कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को तिलाबनी और पाथुरिया, 24 को जंगलपुर, 25 को उदयपुर, 26 को गोविंदपुर पश्चिमी, गोविंदपुर पूर्वी व आसनबनी तथा 27 सितंबर को परासी और कालाडाबर पंचायत का दौरा होगा। बैठक में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यता अभियान और स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्थायी समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, सोनू शर्मा, सुरेश प्रसाद साहू, चितरंजन गोराई, सुमन मरांडी, लाखाराम, लखनदार हेंब्रम, शांति बिंदास, गोपाल दास, शंकर महतो, फातिमा मंडल, लालमोहन महतो, जमशेद अंसारी, कैलाश रवानी, भृगुराम महतो, किशन मंडल, शहाबुद्दीन अंसारी, हारून अंसारी, मागाराम महतो, जयजीत मुखर्जी, सीताराम कुंभकार, संतोष विश्वकर्मा, राजीव कुमार महतो, हारून रशीद, रमेश महतो, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, नसीम अख्तर, सोहराब अंसारी, हुसैन अंसारी आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।