कार्यकर्ताओं को गांव-गांव सक्रिय करने की कवायद, संगठन विस्तार की बनी रणनीति
डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंबेडकर भवन में रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी एकता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को गांव और स्थानीय स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने पर जोर दिया गया। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव गौरव कुमार उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिलाध्यक्ष नंदलाल दास ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष पिंटू जाटव ने किया।
बैठक में बुद्धिजीवी ललन नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष गौतम आंबेडकर, अरुण दास, एकलव्य उजाला, जिला मीडिया प्रभारी सुजीत दास, प्रमोद विश्वकर्मा, कीर्ति बौद्ध, प्रिंस शर्मा, मनोज दास, संजय जस्वारा, राजेश दास, कालेश्वर दास और सुरेश दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।