भाकपा माले नेता बिंदा पासवान के घर पर हमले की पुलिसिया जांच शुरू
दो थानेदारों ने घटनास्थल का किया मुआयना, बम के निशान वाले जगह की ली सैंपल
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : तिसरा थाना क्षेत्र के गोलकडीह यग धौरा के रहने वाले भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान के घर पर बीती रात हुई गोली एवं बम की घटना में देर शाम तीसरा थाना के प्रभार में लिए प्रभारी सुनील कुमार पांडे, घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार राजनाथ सिंह आदि उनके आवास पर पहुंचे। बिंदा, शुभम एवं अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। साथ ही जिस स्थान पर बम का निशान था उसका सैंपल लिया। बताया गया कि सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने कहा कि शुभम पासवान के लिखित आवेदन पर तिसरा थाना में कई नामजद के साथ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया । अपराधी कोई भी हो पुलिस छोड़ेगी नहीं। पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद लोग दहशत में है। स्थानीय लोग एवं उनसे मिलने पहुंचे लोगों ने जल्द से जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।