भाजपा नेता ज्ञान रंजन पहुंचे मोहनाद, धैर्य और संयम से काम लें ग्रामीण 

Advertisements

भाजपा नेता ज्ञान रंजन पहुंचे मोहनाद, धैर्य और संयम से काम लें ग्रामीण

ग्रामीणों से कहा-पुलिस का काम संतोषजनक, प्रशासन पर रखें भरोसा

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा रविवार को दक्षिणी टुंडी के मोहनाद गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। ज्ञान रंजन ने पूरे गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने पर मचे बवाल और उसके बाद पुलिस फायरिंग एवं लाठीचार्ज के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

ज्ञान रंजन ने ग्रामीणों से धैर्य और संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने अपना काम अब तक संतोषजनक तरीके से कर किया है। ग्रामीणों को पुलिस और प्रशासन पर भरोसा रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों ने सराहनीय तरीके से स्थिति को सामान्य बनाने में अपनी भूमिका निभाई। इसके लिए उन्होंने दोनों पक्षों की सराहना की है। ज्ञान रंजन ने कहा कि टुंडी प्रखंड एक शांति प्रिय प्रखंड है। मोहनाद गांव के लोग काफी भोले भाले हैं। पिछले 40 वर्षों से उनका इस गांव में आना जाना है। इसलिए उन्होंने यह बातें कही हैं। संपर्क के दौरान उनके साथ पूर्व मुखिया प्रेमचंद राजवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता राम जीवन कुम्भकार, धनेश्वर राजवंशी, दुर्योधन कुम्भकार, भाजपा नेता राजेश कुम्भकार, गणेश राजवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।

विदित हो कि मोहनाद गांव में शुक्रवार की शाम प्रतिबंधित मांस और मालवाहक में गोवंश मिलने के बाद भारी बवाल मच गया था। सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने आरोपितों को उसके घर में ही घेर लिया था। इधर मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ से आरोपितों को सुरक्षित निकालकर ले जाने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी थी। फायरिंग और लाठीचार्ज के बाद पुलिस तीनों आरोपितों को पथराव के बीच सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना ले आई थी। वहां तनाव को देखते हुए निषेधाज्ञा लगा दी गई थी। हिरासत में लिए गए लोगों में आरोपित अशरफ अंसारी, उसके पिता व गृह मालिक सरफुद्​दीन अंसारी एवं वाहन चालक जो गोविंदपुर के देवली का है मनव्वर अंसारी शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top