भाजपा कार्यालय में मनी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Advertisements

भाजपा कार्यालय में मनी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद:
भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को
राष्ट्र के अमर सपूत ,भाजपा के प्रेरणापुंज डॉ.  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचार पर संगोष्ठी आयोजित की ग ई।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्य के नेता प्रतिपक्ष प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद ढुलू महतो ,धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी ने श्रद्धेय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।‌
संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया।


शिक्षा, राजनीति और राष्ट्र सेवा को एक सूत्र में पिरोने का काम डा. श्यामा ने किया था: बाबूलाल
इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक शिक्षाविद के साथ भारतीय राष्ट्रीय चेतना के दीप्तिमान  नक्षत्र, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले विलक्षण व्यक्तित्व की जीवन यात्रा एक गंभीर और प्रेरक आख्यान है। उनके जीवन से भारतीय राजनीति के एक ऐसे अध्याय उजागर होती है, जो समर्पण, त्याग, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा की मिसाल बनकर आज भी स्मरणीय एवं सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी अपने निर्भीक स्वभाव के कारण “बंगाल का बाघ” कहे जाते थे, जिन्होंने कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायपालिका को ऊंचाइयां प्रदान की। भारत की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात कार्य कर रहे हैं। डा.मुखर्जी के द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विरोध में लिया गया साहसिक रुख अंततः 5 अगस्त 2019 को साकार हुआ, जिसके लिए मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे सपूत की जन्म जयंती मना रहे है जिन्होंने शिक्षा, राजनीति और राष्ट्र सेवा को एक सूत्र में पिरोकर अपना संपूर्ण जीवन भारत माता के चरणों में अर्पित कर दिया था। ऐसे वीर सपूत को एक आत्मीय  श्रद्धांजलि अर्पित करते है।


डा. श्यामा ने देश के सम्मान, गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी: सांसद ढुलू
सांसद ढुलू महतो ने डा. मुखर्जी के अप्रतिम योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश के सम्मान गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुखर्जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू की नीतियों का विरोध किया और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कश्मीर में बिना परमिट प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 जून 1953 को जेल में उनकी रहस्यमय मृत्यु हो गई थी। संगोष्ठी मे उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए उनके बताये मार्ग एवं नीतियों पर चलने का आह्वान किया।
डा. श्यामा के बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक: विधायक राज
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, वह कश्मीर से धारा 370 हटाने और एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के पक्षधर थे। नेहरू के नेतृत्व में तत्कालीन सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों के विरोध में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जनसंघ की स्थापना की और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वही संगठन आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उनके द्वारा बताये गए मार्ग आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। हमें उनके नीतियों को जन- जन तक पहुँचाना है।
दूरगामी सोच के धनी थे डा. श्यामा: जिलाध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि पूर्वी बंगाल को पाकिस्तान में जाने से रोकने से लेकर जम्मू कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय तक हर मोर्चे पर उनका दूरगामी योगदान है। जिसे कभी भी भुलाया नही जा सकता।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल, विष्णु त्रिपाठी, शेखर सिंह, महेश पासवान, वीरेंद्र हाँसदा, पंकज सिन्हा, अजय निषाद, ध्रुभ हरि, प्रियंका देवी, अभिमन्यु कुमार, रीता प्रसाद, राजकिशोर जैना, नरेंद्र त्रिवेदी, नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयाँ, बन्टी सोरेन, योगेंद्र यादव, अरुण राय, कंचन चौरसिया,  महावीर पासवान, फुल जोशी,  रूपेश सिन्हा, मुकेश पांडे ,रंजीत कुमार बिल्लू,  गीता सिंह, सोनी सिंह, सुप्रभात कुमार, कपिल देव पासवान, मंडल अध्यक्ष बच्चा गिरी,  राजाराम दत्ता, सूरज पासवान, सनी रवानी, किशोर मंडल, गोविंद रावत, संजय कुशवाहा, रंजय सिंह , अर्जुन निषाद, अजय दास ,अवधेश शाह, रोहित विद, तरुण राय , संतोष रवानी, वीरेंद्र वर्मा , रूपेश पासवान, उचित महतो, अखिलेश झा ,बसंती देवी, जितेंद्र कुमार, शशि भूषण सिंह, निर्मल प्रधान, राकेश पंडित ,नीरज सिंह, बलराम हरि ,बृजमोहन प्रसाद, रत्नेश भुइयाँ, संतोष कुमार रवानी ,राजेश गुप्ता ,लाल बहादुर यादव, हुलास दास, मनोज रिंकू ,उमेश सिंह, अखिलेश झा, मनोज मालाकार सहित हजारों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top