बीसीसीएल अधिकारियों ने किया छाताबाद भू धंसान स्थल का निरीक्षण

बीसीसीएल अधिकारियों ने किया छाताबाद भू धंसान स्थल का निरीक्षण

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बीसीसीएल और सीआइएसएफ के अधिकारियों ने शुक्रवार को छाताबाद भू-धंसान स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ भू-धंसान स्थल व इसके आसपास चले रहे अवैध उत्खनन स्थल का जायजा लिया। बीसीसीएल का भू-धंसान स्थल के आसपास फ्रेंच कटिंग कर सुरक्षित तरीके भराई कराना है। न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एके झा ने कहा की शनिवार से फ्रेंच कटिंग कर भू-धंसान स्थल की भराई करवाई जाएगी। उन्होने बरोरा थाना क्षेत्र के सिंदवाटांड़ में बीसीसीएल के आवासीय कॉलोनी में शिफ्ट होने का आग्रह प्रभावित लोगों से की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top