भक्ति गीतों से गूंजा कोयला नगर विद्युत सब स्टेशन
डीजे न्यूज, धनबाद: विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कोयला नगर विद्युत सब स्टेशन परिसर में आयोजित भगवती जागरण में भक्ति की ऐसी बयार बही कि पूरा परिसर गुरुवार देर रात तक भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बोकारो से आए कलाकारों सिमरन कुमारी, महेंद्र गिरी एवं अन्य ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत, भजन और कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजीव रंजन कर्ण, वरीय प्रबंधक राहुल गुप्ता, प्रबंधक भास्कर भारती एवं राजनीति की पाठशाला के महासचिव सुशील कुमार मिश्रा समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विद्युत सब स्टेशन एवं प्लांट के सुचारु रूप से संचालन तथा कर्मचारियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
जागरण के दौरान कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
मौके पर महारथी यादव, जय प्रकाश शर्मा, बीपी चटर्जी, भवानी प्रसाद सेन, आनन्तु बेरा, आशीष सिंह, उदय नारायण मंडल, रमन कुमार, सुभाष चंद्र, आशीष कुमार, दरोगा कुमार, धनेश्वर गोप समेत बड़ी संख्या
विधुत यांत्रिक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी में लोग उपस्थित थे।