लोदना डीजी सब स्टेशन में चोरों का उत्पात, विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड पर किया हमला

लोदना डीजी सब स्टेशन में चोरों का उत्पात, विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड पर किया हमला

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डीजी सब स्टेशन में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। विरोध करने पर ड्यूटी पर तैनात एसआईएस के सुरक्षा गार्ड जलेश्वर रवानी पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया। वहीं दो अन्य निजी सुरक्षा गार्ड नरेश भुईयां और दिलीप कुमार को बंधक बना लिया गया। हालांकि, सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम की तत्परता से चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।अज्ञात चोर सब स्टेशन परिसर में घुसे और यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गोदाम के दो कमरों के ताले तोड़कर सामान निकालने का प्रयास किया गया। इसी दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के सीसीआर रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध लोगों के गोदाम में प्रवेश करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। जवानों को आता देख चोर सामान छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। घायल गार्ड जलेश्वर रवानी का इलाज कराया गया।
शुक्रवार सुबह सीआईएसएफ के क्राइम विभाग की टीम और कंपनी के निजी सुरक्षा इंस्पेक्टर रामजी पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। इसकी रिपोर्ट वरीय प्रबंधन को सौंपी गई है। प्रबंधन के अनुसार, जांच में किसी सामान के चोरी होने का साक्ष्य नहीं मिला है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top