रेलवे की खबरें:-
राजभाषा क्विज में अधिकारियों ने लिया भाग
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद रेल मंडल में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के तहत डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में शुक्रवार को अधिकारियों के लिए राजभाषा क्विज का आयोजन किया गया। क्विज के माध्यम से हिंदी भाषा, साहित्य, राजभाषा संबंधी प्रावधानों तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान एवं रुचि को परखा गया। निर्णायक एवं संचालक के रूप में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक उज्ज्वल कांत ने प्रतियोगिता का प्रभावशाली एवं रोचक ढंग से संचालन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, जागरूकता एवं प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
————————————————-
बच्चों ने चित्रों व शब्दों से दिया स्वच्छता का संदेश
धनबाद: “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय-I में क्विज (प्रश्नोत्तरी), ड्राइंग (चित्रकला) एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की पेंटिंग्स और निबंधों में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके साथ ही, धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 (SWM-2026) के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने तथा उचित कचरा प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए।
—————————————————-
ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव
धनबाद: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।
निरस्त ट्रेनें-
68085 टाटा-बरकाकाना मेमू,19.09.26 से 22.09.26 तक रद।
68085बरकाकाना-टाटा मेमू,20.09.26 से 23.09.26 तक रद।
18019झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस,22.09.26 को रद।
18020धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस,22.09.26 को रद।
20.09.26 से 22.09.26 तक गाड़ी संख्या 13301/02 धनबाद-आदित्यपुर-धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जाएगा।
—————————————————-
अमृतसर-जालंधर रेलखंड में ट्रैफिक ब्लॉक, ट्रेनें प्रभावित
धनबाद: अमृतसर-जालंधर रेलखंड में ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जायेगा। देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम, परिवर्तित मार्ग, तिथि, अस्थायी रूप से स्थगित, ठहराव का विवरण।
18102जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस, पठानकोट-मुकेरियां-जलंधर कैंट07.10.26,दिना नागर- गुरदासपुर- धारीवाल- बटाला- अमृतसर- ब्यास- जलंधर शहर।
18309संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस,जलंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट,06.10.26, 08.10.26,जलंधर शहर- ब्यास- अमृतसर- बटाला- धारीवाल- गुरदासपुर- दिना नागर।