आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश
बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में बुधवार को एसआईआर को लेकर बैठक हुई। बैठक में बुथ संख्या 331, 332, 335 एवं 334 के बीएलओ उपस्थित रहे। बैठक में मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, स्वपन कुमार महतो, सुनीता देवी, खम्मा मंडल, चन्दना गोराई, रानी रजवार आदि थे।