बीसीकेयू की पहल रंग लाई, सुदामडीह अस्पताल में डॉक्टर देंगे नियमित सेवा
डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : सुदामडीह क्षेत्र में डॉक्टरों की नियमित पदस्थापना समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बीसीकेयू प्रतिनिधियों और पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक के बीच इजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता हुई। बैठक में सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित अस्पताल में प्रतिदिन सुबह तथा रिवर साइड डिस्पेंसरी में शाम के समय डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।
संयुक्त महामंत्री एवं बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य निताई महतो ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सुदामडीह में डिस्पेंसरी चालू कराने और डॉक्टरों की नियमित पदस्थापना को लेकर बीसीकेयू पिछले एक वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहा था। अब इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
वार्ता में जीएम टी. पासवान, एजीएम सुशील कुमार, एपीएम सुधांशु महाजन, सिविल इंजीनियर ऋषिकेश कदम, डॉ. अमृतेश सौरभ, शिवम गुप्ता, निताई महतो, बीरेंद्र रवानी, रामबालक सिंह, बलराम महतो, रघुनन्दन, विजय पासवान, रमेश महतो, संजय सुपकार, सीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।