बीकेटी टायर्स का दो दिवसीय डीलर मीट शुरू

बीकेटी टायर्स का दो दिवसीय डीलर मीट शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: भारत की अग्रणी ऑफ-हाईवे टायर निर्माता कंपनी बालाकृष्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड  (बीकेटी टायर्स) द्वारा धनबाद के वेडलॉक रिज़ॉर्ट में दो दिवसीय भव्य डीलर मीट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।  कार्यक्रम का शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ  किया गया।

इस अवसर पर  बीकेटी के इंडिया हेड रत्नेश सिन्हा , क्षेत्रीय अधिकारी एफ के पुहान एवं अजित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय वितरकों उत्तम अग्रवाल एवं मंगलम कटेसरिया   के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रत्नेश सिन्हा ने कहा कि धनबाद एवं झारखंड क्षेत्र बीकेटी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है तथा यहां के डीलरों ने कंपनी की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि बीकेटी विश्व स्तर पर कृषि, खनन एवं निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले ऑफ-हाईवे टायरों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध भारतीय कंपनी है। कंपनी ट्रैक्टर, भारी डंपर, लोडर तथा अन्य कृषि एवं औद्योगिक उपकरणों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले टायरों का निर्माण करती है, जो कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

डीलर मीट के आयोजन में स्थानीय वितरक उत्तम अग्रवाल एवं मंगलम कटेसरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही, मंगलम एंटरप्राइजेज की पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस दो दिवसीय डीलर मीट में साहिबगंज, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, फुसरो, बोकारो, कोडरमा एवं धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रमुख टायर डीलर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्पादों की जानकारी, बाजार की संभावनाओं, बिक्री रणनीतियों एवं डीलरों के साथ संवाद पर विशेष चर्चा की जा रही है।

बीकेटी प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजनों से कंपनी और डीलरों के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा क्षेत्र में व्यापार को नई गति मिलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top