Advertisements
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न ने किया साक्षी को सम्मानित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सोमवार को नवागढ़ के लालाबाड़ी पहुंचे। लालाबाड़ी निवासी विक्रम लाला की बेटी साक्षी लाला का चयन इसरो में युवा वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। विधायक शत्रुघ्न ने साक्षी को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला आफजाई की।
विधायक ने कहा कि साक्षी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न सिर्फ परिजन बल्कि बाघमारा प्रखंड का नाम गौरवान्वित किया है।
उन्होंने दूसरे छात्रों को भी साक्षी से प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि धीरेन लाला, नीरज लाला सहित अन्य उपस्थित रहे।