भीषण गर्मी में राहत : विधिक सेवा प्राधिकार ने किया पानी व ओआरएस का वितरण

Advertisements

भीषण गर्मी में राहत : विधिक सेवा प्राधिकार ने किया पानी व ओआरएस का वितरण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सफदर अली नैयर के नेतृत्व में सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पक्षकारों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई तथा ओआरएस का वितरण किया गया।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं मजदूरों के बीच भी पेयजल और ओआरएस घोल का वितरण किया गया। साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पारा लीगल वोलंटीयर्स (PLV) द्वारा भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल सर्जन गिरिडीह एवं पारा लीगल वोलंटीयर्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किए जा रहे इस पहल की सराहना की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top