अवैध रूप से किए जा रहे ओबी डंप को बंद करने का निर्देश 

अवैध रूप से किए जा रहे ओबी डंप को बंद करने का निर्देश

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):

बलियापुर अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचल स्तरीय माईनिंग टास्क फोर्स की बैठक सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम के लिए अहम फैसले लिए ग ए। बैठक में गोल्डन पहाड़ी गोकुल पथ बेल धोड़ा एवं सुरंगा एरिया में किए जा रहे ओबी डंप के कारण वहां के निवासियों को हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त किया गया। बीसीसीएल के लोदना एरिया प्रबंधन को ओबी डंप को बंद करने तथा इसे अविलंब हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ दो दिनों के अंदर एक सर्वे रिपोर्ट अंचल कार्यालय को देने को कहा गया। बैठक में बीसीसीएल लोदना एरिया के महाप्रबंधक, सीआईएसएफ के समादेस्टा बलियापुर क्षेत्र, तीसरा थाना के थाना प्रभारी, अलकडीहा ओपी प्रभारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top