Advertisements
आसनबनी की घटना के विरोध में झामुमो का आक्रोश मार्च कल
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
झामुमो की टीम गुरुवार को सिरसाकुंडी पहुंची। टीम ने शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले आक्रोश रैली व सभा स्थल का जायजा लिया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष लखी सोरेन तथा सचिव मन्नू आलम कर रहे थे। आसनबनी में रैयत ग्रामीण किसानों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ यह कार्यक्रम आहुत है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सभा को सफल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।