आरसी काॅपी में नाम बदलकर बाइक बिक्री करने का पर्दाफाश
दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, स्कूटी जब्त
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): दो पहिया वाहन के आरसी काॅपी में छेड़छाड़ कर बिक्री करने के मामले का कतरास पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शेख शहंशाह (राजबाड़ी रोड) एवं मो० आगाज अंसारी (छाताबाद) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है। कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को गुहीबाँध बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जब स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर JH10DC6884 के कागजात की जांच की गई तो उक्त वाहन के आरसी कॉपी मे इलेक्ट्रॉनिक रूप से छेड़छाड़ किया हुआ पाया गया। आरसी कार्ड मे वाहन मालिक के नाम मे छेड़छाड़ कर गलत कॉपी तैयार कर वाहन की विक्री दूसरे व्यक्ति को की गई थी। पूछताछ के क्रम में खुलासा हुआ कि छाताबांध पुल के पास बाइक प्वाइंट के नाम से सेकेंड हैंड वाहन खरीद बिक्री करने का काम करने वाले शेख शाहंशाह एवं मो० आगाज अंसारी के द्वारा उक्त आरसी कॉपी वाहन के क्रेता को मूल कॉपी के रूप मे उपलब्ध कराई गई थी । जप्त स्कूटी बाइक प्वाइंट दुकान के संचालक शेख शहंशाह एवं मो० आगाज अंसारी द्वारा विक्री की गई थी।