आईआरबी-1 में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद सिंह की किचन में गिरने से मौत 

आईआरबी-1 में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद सिंह की किचन में गिरने से मौत 

आरा के रहने वाले थे दिवंगत डीएसपी, फिलहाल रांची में आवास बनाकर सपरिवार रह रहे थे

डीजे न्यूज, जामताड़ा : झिलुआ स्थित आईआरबी-1 में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की गुरुवार देर शाम मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह ड्यूटी से आकर करीब सात बजे किचन में थे, इसी दौरान अचानक गिर पड़े।

घटना के बाद आईआरबी के अधिकारियों व कर्मियों ने

उन्हें इलाज के लिए जामताड़ा के पारस अस्पताल लाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद 55 वर्षीय डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो समेत जिले के कई वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रमोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में रांची के कटहल मोड़ में मकान बना कर पूरा परिवार के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसडीओ आनंद कुमार ने भी अस्पताल आकर जानकारी ली।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top