गिरिडीह में रजत जयंती पर गणेश महोत्सव का होगा भव्य और आकर्षक आयोजन 

गिरिडीह में रजत जयंती पर गणेश महोत्सव का होगा भव्य और आकर्षक आयोजन 

श्री गणेश महोत्सव केन्द्रीय पूजा समिति की हुई बैठक, समिति का पुनर्गठन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : श्री गणेश महोत्सव केन्द्रीय पूजा समिति की बैठक गुरुवार को समिति के संस्थापक नित्यानंद प्रसाद की अध्यक्षता में शहर के टॉवर चौक स्थित श्री शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य रूप से गणेश महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में महोत्स के आयोजन हेतु समिति का पुनर्गठन करते हुए डॉ तारकेनाथ देव व विष्णु सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं सर्वसहमति से अध्यक्ष अजीत भदानी, उपाध्यक्ष नागेन्द्र चन्द्रवंशी, संदीप कुमार उर्फ टिंकु सिन्हा व शिवपूजन कुमार, सचिव विकास गुप्ता, सह सचिव अनिल चन्द्रवंशी, संजय सिंह व चन्दन सिन्हा तथा कोषाध्यक्ष रिंकेश कुमार व सह कोषाध्यक्ष आशुतोष तिवारी बनाए गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में मनेाज कुमार पिन्टू, राजेश गुप्ता, वैभव कपिसवे, अमितेश गौरव, सावन कुमार, उज्जवल सिद्धार्थ सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

बैठक के दौरान समिति के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व कालीबाड़ी के पास शिव सेना के बैनर तले महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश महोत्सव की शुरूआत की गई थी। बाद में समिति का विस्तार होने के बाद इस श्री गणेश महोत्सव केन्द्रीय पूजा समिति को नाम दिया गया। जिसके बैनर तले इस वर्ष 25वां गणेश महोत्सव मनाया जायेगा। बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पंडाल में भगवान गणेश की 11 फीट की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिनों तक पूजा अर्चना की जायेगी। साथ ही गणेश महोत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाते हुए इस बार गणेश महोत्सव को कई तरीके से विशेष व आकर्षक बनाया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top