भारतीय सेना के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

भारतीय सेना के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

पूरे देश की जनता भारतीय सेना के वीरता को नमन करती और जी जान से साथ खड़ी है : अजय दुबे

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में पुराना कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक गांधी सेवा सदन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के समर्थन में निकाली गई थी।

इस मौके पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धनबाद विधान सभा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे ने कहा कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देश पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह का सैन्य कार्रवाई को हम सब का समर्थन है। पूरे देश की जनता भारतीय सेना के वीरता को नमन करती और जी जान से साथ खड़ी है।

इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा अपने शौर्य और साहस के द्वारा पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान कायम की है जिस पर हमें गर्व है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ हैं देश पर जब संकट का दौर आया है तब तब भारतीय सेना ने भारत का मस्तक को ऊंचा रखा है भारतीय सेना पर हमें गर्व है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम गांव के 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया वह भारतीय सेना की मिसाल है जिस पर हमें गर्व है।

तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता

तिरंगा यात्रा को संबोधित करने वाले में सर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, धनबाद विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार दुबे, बाघमारा कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, मनोज यादव, रविरंजन सिंह, बीके सिंह, राजेश्वर यादव, करीम अंसारी, कुमार गौरव, जहीर अंसारी, राजू दास, मंटू दास, कयूम खान गोपाल कृष्ण चौधरी, मनोज कुमार, अफजल खान, नंद लाल पासवान, प्रभात सुरोलिया, दिनेश यादव, इरफान खान चौधरी, जितेश सिंह, आशिष सिंहा, शाहिद कमर, पप्पू पांडेय, हुमायू रजा, आशिफ रजा, गंगा बाल्मीकि, संजय जयसवाल, महेंद्र दुबे पप्पू पासवान कामता पासवान बीएन प्रसाद, अखिलेश चौधरी, रमेश राय राम विलास राम, हरेंद्र शाही अरूण मंडल, पुजा कुमारी, मनोज सिंह, मधुसूदन चौधरी, धर्म वीर सिंह, लाल बाबू यादव, नवीन सिंह, नवीन पासवान, तारिक अंसारी, बबलू दास,अवधेश पासवान, अखिलेश कुमार, सबीर अली, मोइन अंसारी, श्याम कुमार साव, प्रमोद यादव, बिट्टू सिंह, प्रकाश दास, सुशील सिंह, प्रीतम रवानी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम मे शरीक हुए।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

मृत्युंजय सिंह अध्यक्ष धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top