अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य की माता का निधन, शोक की लहर
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य की माता रूपश्री भट्टाचार्य (76 वर्ष) का निधन शनिवार की देर रात इलाज के दौरान अशर्फी अस्पताल धनबाद में हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
रविवार देर शाम मां लिलोरी मंदिर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, डा. शिवानी झा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, श्रवण खेतान, नवदीप खेतान, बुलबुल राजगढ़िया, सुशील खेतान, सुशील चौधरी, दीपक अग्रवाल, मुकेश चौधरी, वेद व्यास, राजकुमार अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल आदि कतरास पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट किया।