20-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, ओल्ड क्रिकेटर इलेवन ने दर्ज की जीत
गिरिडीह स्टेडियम में गुब्बारे उड़ाकर किया गया उद्घाटन, 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के तत्वावधान में रविवार को गिरिडीह स्टेडियम में 20-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों पवन मिश्रा, डॉ विद्याभूषण, नवीन सिन्हा, संतोष तिवारी, सुंदर पांडेय, विकास सिन्हा और आलोक रंजन ने गुब्बारे उड़ाकर किया।
उद्घाटन के बाद वेटरन इलेवन और ओल्ड क्रिकेटर इलेवन के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमें ओल्ड क्रिकेटर इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा गया।
जीडीसीए के संतोष तिवारी ने बताया कि इस नॉकआउट टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मौके पर रंजीत यादव, मीनू, प्रतीक, सोनू समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद थे।